फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडवा हलका से 101 बसें पहुंचेगी कार्यक्रम स्थल पर : कैलाश सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात देंगे। इस दिन प्रधानमंत्री यमुनानगर में 800 मेगावाट क्षमता की थर्मल यूनिट का शिलान्यास और हिसार में नए एयरपोर्ट का उद्घाटन व टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे। यह हरियाणा के लिए गर्व का क्षण होगा। इन क्षणों को और ऐतिहासिक बनाने के लिए लाडवा विधानसभा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आम नागरिक यमुनानगर पहुंचेंगे।
विज्ञापन



वे शुक्रवार को जिला सरपंच संगठन, भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक सरपंच संगठन के पदाधिकारियों के साथ यमुनानगर रैली के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक की तथा सभी पदाधिकारियों को रैली से संबंधित जिम्मेवारियां सौंंपी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार लाडवा विधानसभा से 101 बसें कार्यकर्ताओं और नागरिकों के लिए यमुनानगर भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें