फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर 10 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कनाडा भेजने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। आरोपी ने 20 लाख रुपये में शिकायतकर्ता के बेटे को कनाडा भेजने का झांसा दिया था।
विज्ञापन

थाना इस्माईलाबाद में दर्ज शिकायत में रामदास निवासी सैनी माजरा ने कहा कि वह अपने बेटे शुभम सैनी को कनाडा भेजना चाहता था। इसी दौरान उसे पता चला कि वीरेंद्र निवासी इस्माइलपुर (अंबाला) लोगों को बाहर भेजने का कार्य करता है। वह पांच मई 2021 को वीरेंद्र से मिला, जिसने उसे 20 लाख रुपये में उसके बेटे को कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। उसकी बातों में आकर उसने चार लाख रुपये और बेटे का पासपोर्ट वीरेंद्र को दे दिया। दो जून को दो लाख आरोपी को आरटीजीएस किए थे। दिसंबर माह में आरोपी ने उसे वीजा की फोटो भेजकर एक जनवरी 2022 को अपने खाते में चार लाख रुपये आरटीजीएस करा लिए थे। बाद में वीजा फर्जी पाया गया। बातचीत करने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें