फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर खाते से निकाले 1.12 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दुकान पर कार्यरत युवक ने दस्तावेज चोरी करके फर्जी हस्ताक्षर से बैंक से क्रेडिट कार्ड जारी कराकर दुकानदार के अकाउंट से 1.12 लाख रुपये निकलवा लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानेसर के रहने वाले अमनदीप सिंह ने थाना कृष्ण गेट पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह पिछले 12 साल से छोटे बाजार में मोबाइल की दुकान चला रहा है। वर्ष 2013 में उसकी दुकान पर एक मोबाइल कंपनी की ओर से न्यू कॉलोनी वासी सुमित सोनी को लगाया था। वह उसकी दुकान पर वर्ष 2013 से 2017 पर कार्यरत था। उसकी दुकान पर अक्सर उसके दस्तावेज पासपोर्ट, आधार, पैन, वोटर कार्ड अन्य जरूरी कागजात कार्य के लिए रहते थे। वह बाहर के कार्य करने के बाद अक्सर इन दस्तावेजों को अपनी दुकान पर छोड़ जाया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 10 महीने पहले वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से लोन कराने के लिए गया था। तब बैंक अधिकारियों ने मना करते हुए कहा है कि उसके नाम से एक क्रेडिट कार्ड जारी किया हुआ है। यह क्रेडिट कार्ड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया गुरुग्राम से जारी हुआ है। इस कार्ड पर उसकी अब तक 1.12 लाख रुपये की देनदारी है। उसे यह राशि भरनी होगी। उन्होंने छानबीन कर बताया कि इन दस्तावेजों का इस्तेमाल सुमित सोनी ने किया है। सुमित ने उसके फर्जी हस्ताक्षर करके क्रेडिट कार्ड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, गुरुग्राम से जारी करवाकर 1.12 लाख निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें