कुरुक्षेत्र में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ सदस्य शुक्रवार को कुलपति कार्यालय स्थित लॉबी में घुस गए और वीसी कार्यालय के दरवाजे के बाहर नारेबाजी की। धरने का शुक्रवार को चौथा दिन था।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी वहां मौजूद रहा। कुंटिया अध्यक्ष मान सिंह ने कहा कि प्रेस, निर्माण शाखा, प्रेस सुपरवाइजर, फोरमैन, सेमी प्रोफेशनल को पदोन्नत किया जाए और सहायक सचिव के पदों पर पदोन्नति कर दी जाए, नहीं तो आगामी मंगलवार से कुंटिया पदाधिकारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
सर्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संत कुमार ने कहा कि केयू प्रशासन कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें अन्यथा सर्व कर्मचारी संघ से संबधित अन्य विभागों के कर्मचारी केयू प्रशासन के खिलाफ कुंटिया के इस आंदोलन में भाग लेंगे। कुंटिया महासचिव सुनील कक्कड़ ने कहा कि केयू प्रशासन कुंटिया के आंतरिक मामला में हस्तक्षेप बंद करें और लंबित पड़ी मांगो को जल्द से जल्द लागू करे।
इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पोली राम, उपाध्यक्ष चंदन सिंह, कोषाध्यक्ष विजय शर्मा, प्रैस प्रवक्ता अमित कुमार, जयपाल सैनी, रालीव शर्मा, राजेंद्र नेगी, शशि शर्मा, हनुमान, ममता, रजनी, प्रोमिला, किशन चंद, रोहताश शर्मा, भीम सिंह, रामकुमार, वीना रानी, रामश्रण, कमला, संतोष, मणिक लाल, सतीश सैनी, विनोद कुमार और विश्वास कुमार मौजूद रहे।