फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामुन के पेड़ से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई की शादी कराने के बाद चार दिन पहले ही अपने काम पर करनाल लौटे युवक की रविवार को जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरकर मौत हो गई। मृतक युवक बिहार के बेगूसराय जिले का निवासी बताया जा रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसके भाई को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बिहार के बेगू सराय जिले के विक्रमपुर निवासी विपिन कुमार (18) कई साल से करनाल में अपने दो अन्य भाइयों के साथ सेक्टर 13 में रहकर एक किराने की दुकान पर काम करता है। बताया जाता है कि पिछले हफ्ते उसके भाई राकेश की शादी थी, सभी लोग घर गए थे। शादी के बाद वह चार दिन पहले ही अपने एक भाई के साथ करनाल लौटा था। शादी में खर्च के कारण उस पर तीस हजार रुपये का कर्ज भी हो गया था। रविवार को वह सेक्टर 13 में ही जामुन के पेड़ पर जामुन तोड़ने के लिए चढ़ गया तभी उसका पैर फिसल गया और सिर के बल नीचे फर्श पर आ गिरा। आनन-फानन में उसे उसके भाई व आसपास के लोगों ने कल्पना चावला मेडिकल कालेज पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें