प्रेम प्रसंग के चलते गांव कंबोपुरा में एक युवक ने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मधुबन थाना पुलिस ने पानीपत के गांव निवासी प्रेमिका के 6 परिजनों पर मामला दर्ज कर लिया है।
गांव कंबोपुरा निवासी धर्मबीर ने बताया कि उसका बेटा अश्वनी उम्र 30 साल है। 16 मार्च को समय लगभग 11 बजे उसका लड़का अश्वनी खेत में गया था। कुछ देर बाद उसकी पत्नी रामरति खेत में पहुंची तो देखा कि अश्वनी ने पेड़ पर नीले कपड़े से फंदा लगाया हुआ था। उस समय वह जिंदा था उसकी पत्नी ने आनन-फानन में अश्वनी की जान बचाने के लिए फंदे को दरांती से काटकर अश्वनी को नीचे उतारा। फिर उसने सभी को बुलाया। बेटे को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल कराया । जहां पर इलाज के दौरान अश्वनी की मृत्यु हो गई। बेटे के लोअर की जेब से एक हाथों से लिखा हुआ दो पेज का सुसाइड नोट मिला। जिसमें एक लड़की से प्रेम प्रसंग के बारे में लिखा है व उसके परिवार के सदस्यों को उसकी मौत का जिम्मेवार ठहराया है। जो मेरे बेटे अश्वनी को तीन महिलाओं सहित छह पर आरोप लगाया है, जो पानीपत के एक गांव के रहने वाले हैं।