करनाल। दूध लेकर घर लौट रहे एक युवक को तीन युवकों ने चाकू मार दिया। जिससे उसकी हालत नाजुक बनी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिहार के जिला बेगुसराय निवासी सतन साहनी ने बताया कि 29 अगस्त को उसका बेटा मुकेश महाराणा प्रताप चौक से दूध लेकर घर लौट रहा था तभी आरोपी शुभम उर्फ गंजा निवासी अशोक कॉलोनी, घोयला व सुक्का ने उसके साथ गाली गलौज की और चाकू मारकर घायल कर दिया। उन्हें मुकेश गली में लहूलुहान अवस्था में मिला। वह उसे मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। उसके बेटे की हालत नाजुक बनी है। सिटी थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। संवाद