फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी: बस्ती वालों मेरी शादी करवाओ...नहीं तो कूद जाऊंगा, शोले के वीरू की तरह टावर पर चढ़ा युवक

Sun, 14 Nov 2021 12:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, तरावड़ी, करनाल(हरियाणा)

सार

शराब के नशे में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और शादी कराने की मांग पर अड़ा रहा। दो घंटे बाद पुलिस ने उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक- प्रतिकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के करनाल जिले की तरावड़ी कस्बे की ईदगाह बस्ती में शोले फिल्म के वीरू की तरह शराब के नशे में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और शादी करने की मांग की। करीब दो घंटे तक वह युवक टावर पर ही चढ़ा रहा और फिल्मी अंदाज में जल्द ही शादी करने की मांग करता रहा और बोला की शादी नहीं करवाई तो वह टावर से कूद जाएगा। उसकी यह बातें सुनकर लोगों ने पुलिस को इसी सूचना दी। पुलिस और लोगों के प्रयास के बाद करीब दो घंटे तक युवक को टावर से नीचे उतारा गया। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह 11 बजे तरावड़ी ईदगाह बस्ती का रहने वाला युवक अरुण नशे की हालत में मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। मौके पर पहुंची तरावड़ी थाना पुलिस व नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद बंसल ने काफी प्रयास किया कि युवक नीचे उतर जाए और लड़की का नाम भी पूछा, जिससे वह शादी करना चाहता है।

यह भी पढ़ें ः बेखौफ बदमाश: स्कूटी सवारों ने थाने से एक किमी दूर दो युवकों को गोलियां मारीं, फिर राहगीर से कार लूटकर हुए फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन युवक ने किसी लड़की का नाम नहीं बताया। मौके पर पहुंची युवक अरूण की मां गुड्डी ने बताया कि उसका बेटा दिनभर नशा करता है और अब वह नशे के लिए अपने घर का सामान भी बेचने लगा है। इस हालात में वह अपने बेटे की शादी कैसे और किससे करें। उसके नीचे उतरने से पहले इसकी मां काफी गुस्से में थी, लेकिन जैसे ही अरूण नीचे उतर आया तो उसका गुस्सा शांत हो गया और वह उसे लेकर अपने घर चली गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें