फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विदेश भेजने का झांसा देकर युवक से लाखों ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- वीजा खत्म होने पर यूक्रेन में काटनी पड़ी जेल की सजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। युवक को स्टडी वीजा पर पुर्तगाल भेजने का झांसा देकर लाखों की रकम हड़प ली, वहीं युवक को यूक्रेन में वीजा का समय पूरा होने पर जेल की सजा काटनी पड़ी। पीड़ित युवक ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
नीलोखेड़ी के शामगढ़ निवासी मनप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 10वीं पास है। टूर एंड ट्रेवल रेलवे रोड निवासी मोहिंद्र ने कई युवकों को विदेश भिजवाया है। वह भी विदेश जाने के लिए आरोपी मोहिंद्र से मार्च 2019 में मिला। आरोपी ने कहा कि पुर्तगाल में स्टडी वीजा खुला हुआ है। उसे दो साल के लिए वहां भेज सकता है। आरोपी ने कहा कि यूक्रेन में पहले तीन महीने का कोर्स करना होगा। आरोपी ने विदेश भेजने का खर्च 7.50 लाख रुपये बताया और दस्तावेज व दो लाख रुपये शुरूआत में देने को कहा। जिसके एक सप्ताह बाद युवक अपने भाई तेजवीर और जीजा सचिन को लेकर एजेंट के दफ्तर पहुंचा और दो लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन

आरोपी ने कहा कि छह माह के भीतर स्टडी वीजा लग जाएगा। जिसके बाद पीड़ित युवक से चार लाख रुपये और ले लिए। उसके बाद 23 अगस्त 2019 को आरोपी से वीजा के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह यूक्रेन का वीजा है। फिर यूक्रेन जाकर उसने दो माह काकोर्स किया। कोर्स पूरा होने के बाद पुर्तगाल जाने के बारे में पूछा मगर आरोपी ने कोरोना का बहाना बनाया। जिससे युवक यूक्रेन में फंस गया और वहां की पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों को परिजनों ने अलग-अलग समय पर करीब 16 लाख रुपये दिए। जबकि आरोपियों ने 26 लाख रुपये की मांग की थी। 2021 में युवक को वापस स्वदेश बुला लिया। बाद में आरोपियों ने कहा कि स्टडी वीजा खुल गया और इस बार वह अमेरिका भेजेंगे। रकम देने के बाद भी पीड़ित युवक विदेश नहीं जा सका। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें