फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बंदूक दिखाकर युवक के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शिव कॉलोनी में एक युवक का बंदूक के बल पर अपहरण कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सोने की चेन व 2500 रुपये छीनने के भी आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शिव कॉलोनी निवासी राजिंद्र ने बताया कि वह दवाई लेने जा रहा था। रास्ते में दिनेश कार लेकर खड़ा था। उसने उसे आवाज दी तो वह उसकी आवाज सुनकर रुक गया और अपनी कार से उतरकर उसके पास गया तो गली में पहले ही तीन से चार युवक गली में खड़े थे। उन्होंने जबरदस्ती उसे कार में बैठा लिया और उसकी छाती पर बंदूक रख दी।
विज्ञापन

इसके बाद मारपीट करने लगा। इस दौरान एक युवक वीडियो बना रहा था। बाद में उन्होंने जबरदस्ती बंदूक दिखा उसके कपड़े उतरवाए और सिर में वीट क्रीम लगा दी और उसके सिर के बाल उतार दिए। उसकी सोने की चेन और 2500 रुपये छीन लिए। आरोपियों ने धमकी दी कि पुलिस को शिकायत दी तो जान से मार देंगे। इसके बाद कुछ दूरी पर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें