फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मोबाइल से एक क्लिक पर दर्ज होगी स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
- 48 घंटे में की जाएगी ठीक, जिला प्रशासन ने शिकायत व समाधान के लिए शुरू की वेबसाइट और मोबाइल एप
विज्ञापन

- 25 हजार लाइटों से जगमग हैं शहर के 20 वार्डों की कॉलोनियां और बाजार, रोजाना 50 से ज्यादा शिकायतें कॉल पर आ रहीं

गगन तलवार
करनाल। शहर में अब स्ट्रीट लाइटें बंद होने या खराब होने संबंधित शिकायतों के लिए विभागों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। न ही कॉल करने पर जवाब का इंतजार करना पड़ेगा। अपने मोबाइल फोन से महज एक क्लिक पर चार सेकेंड में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। जोकि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत होगी। खास बात यह है कि 48 घंटे के भीतर विभाग की टीम शिकायत पर समाधान करने के साथ ही फीडबैक भी लेगी।

जिला प्रशासन एवं करनाल स्मार्ट सिटी की ओर से स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की शिकायतों के समाधान के लिए डिजिटल व्यवस्था की गई है। इसके लिए मोबाइल एप (karnal street light) व वेबसाइट https://karnallight.in/ बनाई गई है। इन दोनों प्लेटफार्म पर शिकायत दर्ज की जा सकती है। खास बात यह है कि मोबाइल एप पर केवल एक क्लिक करते ही लोकेशन व शिकायतकर्ता की जानकारी स्वत: एजेंसी के पास पहुंच जाएगी। वहीं वेबसाइट पर शिकायतकर्ता को आठ कॉलम में जानकारी दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन


करनाल शहर के सभी 20 वार्डों की 150 से ज्यादा कॉलोनियों और बाजारों में 25 हजार के करीब स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। इसके अलावा शहर के चौराहों और पार्कों में करीब 450 हाई मास्क लाइटें भी लगी हैं। जिनसे दिन ढलने के बाद शहर दूधिया रोशनी में नहा जाता है।

चार टीमें शिकायतों के समाधान के लिए तैनात
स्ट्रीट लाइटों की शिकायत के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से विशेष तौर पर व्यवस्था की गई है। एक एजेंसी की चार टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में लाइटों की खराबी को दुरुस्त करने के लिए जाती हैं। करनाल स्मार्ट सिटी के जीएम रामफल ने बताया कि अभी केवल हेल्पलाइन नंबर 0184-2200600 पर ही स्ट्रीट लाइटों की खराबी संबंधित शिकायतें लेते हैं। लेकिन इससे शिकायतकर्ता की सही लोकेशन नहीं मिल पाती, इसलिए समाधान में समय लगता है। अब ऑनलाइन शिकायत में कौन सी लाइट खराब है, उसकी लोकेशन भी मिलेगी तो तुरंत समाधान हो सकेगा।

वेबसाइट पर 13 तरह की शिकायतें हो सकती हैं दर्ज
वेबसाइट https://karnallight.in/ पर स्ट्रीट लाइट खराब होने की 13 तरह की शिकायतें दर्ज हो सकती हैं। इसमें तार खराब होना, लाइट डिम होना, दिन में जलना, टाइमिंग या अन्य तरह की शिकायतों के विकल्प दिए गए हैं। वेबसाइट पर जाकर शिकायतकर्ता को टिकट विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद टिकट रेस पर क्लिक करके शिकायत दर्ज कर सकेंगे। वहीं टिकट स्टेट्स के विकल्प पर जाकर शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई है, इसकी जानकारी भी ले सकते हैं।
विज्ञापन






स्ट्रीट लाइटों के खराब होने पर शिकायत दर्ज कराने के लिए मोबाइल एप और वेबसाइट तैयार की गई है। अब शिकायतकर्ता को शिकायत के लिए कार्यालय आने की जरूरत नहीं है, जो भी लाइट खराब हो, उसके नजदीक खड़े होकर ऑनलाइन शिकायत को कुछ सेकेंड में दर्ज कर सकते हैं। इस पर 48 घंटे में समाधान होगा। हमारी टीमें फिल्ड में ही रहती हैं। - उत्तम सिंह, उपायुक्त एवं सीईओ स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें