फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचडी में दाखिले के लिए छह जून से कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए पीएचडी में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीद्वार छह जून से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर या ऑनलाइन पोर्टल आईयूएमएस के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है।
जारी अधिसूचना के अनुसार, ऐसे उम्मीद्वार जिन्होंने यूजीसी/सीएसआईआर नेट जेआरएफ (वैधता अवधि के साथ), यूजीसी/सीएसआईआर-नेट/शिक्षक फैलोशिप धारक/डीएसटी इंस्पायर फेलो (वैधता अवधि के साथ), गेट (वैधता अवधि के साथ), जीपीएटी उम्मीद्वार शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए पीएचडी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के योग्य हैं।
विज्ञापन

इस पाठ्यक्रम में हैं इतनी सीटें रिक्त
बायोकेमिस्ट्री में पांच सीटें, बायोटेक्नोलॉजी में एक सीट, बॉटनी में छह सीटें, केमिस्ट्री (इनऑर्गेनिक) में चार, केमिस्ट्री (ऑर्गेनिक) में छह, केमिस्ट्री (फिजिकल) में एक, कॉमर्स में छह, कंप्यूटर साइंस में 13, अर्थशास्त्र में पांच, एजूकेशन में चार, इलेक्ट्रॉनिक साइंस में 18, अंग्रेजी में तीन, फाइन आर्ट्स में दो, ज्योग्राफी में चार सीटें हैं।
अप्लास्नड जियोफिजिक्स में चार, हिंदी में दो, इतिहास में छह, इंस्ट्रूमेंटेशन में 14, लॉ में 15, पुस्तकालय विज्ञान में आठ, संगीत एवं नृत्य में दो, फिजिकल एजूकेशन में दो, फिजिक्स में पांच, मनोविज्ञान में दो, लोक प्रशासन में दो, पंजाबी में तीन, संस्कृत, पालि एवं प्राकृत में छह, सोशल वर्क में दो, सोशोलॉजी में चार, सांख्यिकी में एक, जूलॉजी में सात, पर्यावरण में चार, मास कम्यूनिकेशन में पांच, फार्मेसी में 19 सीटें हैं।
विज्ञापन

यूआईईटी (ईसीई) में 20, यूआईईटी मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 16, यूआईईटी बायोटेक्नोलॉजी में 16 तथा यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में दो सीटें पीएचडी में आवेदन करने के लिए रिक्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें