फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रिया के बच्चों को नहीं रखना चाहता था योगेश, तभी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल पहले फेसबुक के माध्यम से हुई थी योगेश और प्रिया की दोस्ती
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल/रेवाड़ी। पलवल के गांव नागल ब्राह्मण निवासी योगेश सहमति संबंध में रह रही प्रिया (27) के बच्चों को अपने साथ नहीं रखना चाहता था। इसको लेकर योगेश का प्रिया से विवाद होता रहता था। इसी विवाद में योगेश ने पहले प्रिया की हत्या की, फिर खुद फंदे से लटक कर जान दे दी। यह खुलासा करनाल निवासी प्रिया के परिजनों ने किया।

प्रिया और योगेश धारूहेड़ा के सेक्टर-6 में किराए के मकान में रहते थे। प्रिया की योगेश से दोस्ती तीन साल पहले फेसबुक के माध्यम से हुई थी। कुछ ही दिनों में दोनों का प्रेम संबंध इतना आगे बढ़ गया कि प्रिया अपने पति को छोड़कर योगेश के पास आ गई। उधर, योगेश ने अपनी पत्नी से झगड़ा कर लिया। इसके बाद योगेश और प्रिया साथ रहने लगे।
विज्ञापन


योगेश का उसकी पत्नी से तलाक नहीं हुआ था, उसका केस चल रहा है। प्रिया चाहती थी कि उसके साथ उसके बच्चे भी रहें जबकि योगेश चाहता था कि प्रिया उसके साथ अकेली रहे। इसको लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। योगेश शराब के नशे में घर आता था और प्रिया के साथ मारपीट करता था।

पति को आखिरी मैसेज, लाइफ में खुश रह, मुझे तुम्हारी जरूरत नहीं

प्रिया के पहले पति टिंकू ने बताया कि उसने इस साल मार्च में बच्चों के डॉक्यूमेंट मांगे थे, जो उसने भेज दिए थे। प्रिया ने एक मैसेज में कहा था कि बच्चों का अच्छे स्कूल में एडमिशन करवा दिया है, तुम्हारी औकात से ज्यादा महंगा स्कूल है। अपनी लाइफ में खुश रह, मुझे तुम्हारी जरूरत नहीं है।
विज्ञापन




बच्चों को बहन के पास राजस्थान छोड़कर आई थी प्रिया

प्रिया की एक बहन सीमा राजस्थान के बहरोड़ में रहती है। प्रिया दो जून को बच्चों को लेकर सीमा के पास गई थी। उसने बच्चों को वहां छोड़ दिया था। वहां से वह तीन जून को धारूहेड़ा लौटी। धारूहेड़ा पहुंचते ही उसने अपनी बेटी को फोन कर पहुंचने के बारे में बताया। प्रिया की बेटी ने बताया कि मां को तीन जून को रात आठ बजे फोन किया। फोन स्विच ऑफ आया तो उसने योगेश को फोन किया। योगेश ने बताया कि प्रिया सो रही है। मां को उठाकर बात करवाने को कहा तो बोला कि प्रिया सुबह ड्यूटी कैसे जाएगी, सुबह बात करना। सुबह आठ बजे योगेश के पास फोन किया तो उसका भी फोन बंद आया। इससे कयास लग रहा है कि तीन जून की देर शाम ही वह प्रिया की हत्या कर चुका था। फिर उसने खुद रात के समय आत्महत्या कर ली। योगेश के शव से बदबू आने लगी थी। इसके बाद छह जून को पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला था। 19 जून को जब योगेश का पिता गिरिराज सामान लेने के लिए पहुंचा तो प्रिया की लाश बेड के अंदर मिली थी जो सड़ चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें