फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से शरीर ही नहीं, मन भी रहता है स्वस्थ : डॉ. संजीव

Thu, 21 May 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
योग का अभ्यास करते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंद्री। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल शिविर का बुधवार को समापन हो गया। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत आयोजित शिविर में आयुष विभाग करनाल और पतंजलि योग समिति के सदस्यों ने अधिकारियों, कर्मचारियों और योग साधकों को योग व प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया।

आयुष विभाग के डॉ. संजीव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसे अपनाने और बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि नियमित योग से शारीरिक विकास के साथ मानसिक मजबूती भी मिलती है। उन्होंने गर्मियों में बढ़ते पित्त और क्रोध को नियंत्रित करने के लिए प्राणायाम को उपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पतंजलि योग समिति के धर्मपाल आर्य ने युवाओं को नशों से दूर रहने और नियमित योग अपनाने की सलाह दी। वहीं प्राध्यापक अरुण शास्त्री ने कहा कि योग अनुशासन और सकारात्मक जीवन के लिए बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में डॉ. कृतिक, डॉ. निधि, डॉ. सीमा, डॉ. पूनम, डॉ. संदीप, डॉ. राकेश, डेविड, रेणू बाला, संगीता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें