फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: दंगल में मंगलोरा के पहलवानों का रहा दबदबा

Sat, 23 Nov 2024 05:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। श्री जगदंबा देवी पंखा दंगल कमेटी की ओर से 74वां वार्षिक दंगल रामलीला मैदान में करवाया जा रहा है। तीन दिवसीय दंगल के पहले दिन अलग-अलग आयु वर्गों के मुकाबलों में गौरव पानीपत ने रोनित जुंडला, प्रिंस मंगलोरा ने नमन करनाल, गौरव मंगलोरा ने रोहित दिल्ली, कनिष्क करनाल ने विशु मंगलौरा, वंश मंगलोरा ने देव करनाल को मात दी।
दंगल के पहले दिन पहलवानों की जोर आजमाइश देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान बुजुर्ग भी पहलवानों का हौसला बढ़ाते नजर आए। प्रधान रामधन कांबोज ने कहा कि यह तीन दिवसीय दंगल 24 नवंबर तक आयोजित होगा। करनाल में पिछले 76 सालों से यह दंगल करवाया जा रहा है। यह भारत की परंपरागत संस्कृति से जुड़ा खेल है।
विज्ञापन

देश के नामी पहलवान तीन दिन तक करनाल में होने वाले दंगल में अपना दमखम दिखाएंगे। देश की आजादी से पहले नवाब लियाकत अली का परिवार करनाल में दंगल करवाता था। 1947 के बाद भगत राम बजाज ने दंगल करवाने की प्रथा को आगे बढ़ाया। इसके बाद श्री जगदंबा देवी पंखा दंगल कमेटी ने यह बागडोर संभाली।
उपप्रधान पालाराम पहलवान ने कहा कि कुश्तियों का फैसला दंगल टेक्निकल कमेटी करेगी। तीनों दिन दोपहर दो से शाम छह बजे तक मुकाबले होंगे। गुर्ज की सबसे बड़ी कुश्ती समेत अन्य कुश्तियों के पहलवानों को प्रोत्साहित करने के लिए लाखों रुपए के इनाम दिए जाएंगे।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि नशे से दूर रहें और अखाड़े की तरफ बढ़ें। इससे युवाओं का शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे। इस मौके पर फूल सिंह, पालाराम पहलवान, राजिंदर नंबरदार, राकेश चौधरी, रिंकल रोड़, रामपाल सैनी, बलवान लाठर, राकेश कांबोज, विनोद, जतिन, काका व बिल्लू मौजूद रहे।
विज्ञापन


पहले दिन के परिणाम
अनमोल मंगलोरा ने रिदम करनाल, दक्ष करनाल ने सौरभ मंगलोरा, सागर मंगलोरा ने रूद्राक्ष करनाल, विराज मंगलोरा ने निक्कू उपलानी, हिमांक करनाल ने रूधित मंगलोरा को पराजित किया। रोहन मंगलोरा ने रिशू करनाल, मोहित मंगलोरा ने कुनाल करनाल, विकास मंगलोरा ने तेजस करनाल, आकाश पानीपत ने पीयूष मंगलोरा, कार्तिक पानीपत ने युवराज मंगलोरा को हराया। इसी प्रकार शिवम सोनीपत ने चांद, सलोनी बड़ौता ने यशिका करनाल, अनीश पानीपत ने राम प्रताप सिरसा को मात दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें