संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में भगवान विश्वकर्मा का पूजा दिवस धूमधाम से मनाया गया। विश्वकर्मा समाज के लोगों ने विश्वकर्मा मंदिर, विश्वकर्मा चौक, घर और दुकानों पर हवन और पूजा की।
भगवान श्री विश्वकर्मा चौक, कैथल रोड पर श्री विश्वकर्मा पांचाल समाज सभा ने हवन किया। विकास पांचाल, प्रधान नंदलाल पांचाल, संरक्षक बलबीर सिंह धर्रा, कोषाध्यक्ष विद्या सागर पांचाल, कार्यकारी महासचिव रजनीश पांचाल, उप प्रधान सुखपाल पांचाल, उप प्रधान सतीश पांचाल, उप प्रधान जितेन्द्र पांचाल, पूर्व प्रधान वेदपाल पांचाल आदि उपस्थित रहे।
जुंडला गेट की विश्वकर्मा धर्मशाला में भी पंंडित तेलू राम ने भगवान विश्वकर्मा पूजा दिवस पर सुबह प्रधान राजपाल जांगड़ा, सदस्य अमित, रमेश कुमार, कर्मचंद के साथ अन्य सदस्यों से हवन किया।
01....भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शिव कालोनी के विश्वकर्रा मंदिर में आयोजित हवन में पूजा
01....भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शिव कालोनी के विश्वकर्रा मंदिर में आयोजित हवन में पूजा