फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्किंग वूमैन हॉस्टल को कराया खाली

Thu, 27 Aug 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
बस अड्डे के पास स्थित वर्किंग वूमैन हॉस्टल को लगभग खाली करा लिया गया है। बुधवार को हॉस्टल में करीब 4-5 छात्राएं ही रह गई थी। वे भी अपना बोरिया-बिस्तर बांधने की तैयारी में दिखाई दे रही थी। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व नगर निगम ने इस छात्रावास में रह रही सभी महिलाओं व छात्राओं को हॉस्टल खाली करने का नोटिस जारी कर दिया गया था।
विज्ञापन


दरअसल इस हॉस्टल को कामकाजी महिलाओं के लिए खोला गया था, लेकिन अब कुछ समय से यहां वर्किंग वूमैन कम बल्कि छात्राएं अधिक रह रही थी। साथ ही इस हॉस्टल में कुछ अन्य खामियां भी पाई गई थी। लिहाजा इस हॉस्टल को खाली करने के निर्देश जारी कर दिए गए थे। वहीं इसका एक दूसरा पहलू यह भी है कि नगर निगम अपने कार्यालय के लिए नई जगह तलाश कर रहा है।

इसी तलाश के तहत उसने वर्किंग वूमैन हॉस्टल में अपना नया कार्यालय बनाने के लिए इस हॉस्टल को खाली कराया है। हालांकि अभी तक नगर निगम के किसी भी अधिकारी ने इस मामले की पुष्टि नहीं की है। चर्चा है कि अगले माह होने वाली हाउस की बैठक में इस प्रस्ताव को रखा जाएगा। हाउस की मंजूरी के बाद वर्किंग वूमैन हॉस्टल में नगर निगम का कार्यालय शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें