फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बीसीआई के निर्देश नहीं होगा वर्क सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2025 के विरोध में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को वर्क सस्पेंड रखा था। इतना ही नहीं सोमवार और मंगलवार को भी वर्क सस्पेंड करने का निर्णय लिया था लेकिन रविवार को हुई बीसीआई और सरकार के बीच बैठक के बाद अब संशोधन में बदलाव करने पर समझौता बन गया है।
विज्ञापन

इसलिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने वर्क सस्पेंड को समाप्त करने के निर्देश जारी किए है। सोमवार से जिला कोर्ट परिसर में पहले की तरह ही कार्य किया जाएगा। अंबाला और नारायणगढ़ कोर्ट में एक हजार से अधिक मामलों की सुनवाई रोजाना होती है। यहां पर 2500 से अधिक अधिवक्ता वकालत करते हैं। सोमवार को तीन दिनों के बाद कोर्ट में फिर से कार्य शुरू होगा। इससे सुनवाई के लिए पहुंचने वाले लोगों को राहत मिलेगी। जिला बार एसोसिएशन के सचिव विपिनजीत ने बताया कि बीसीआई की ओर से वर्क सस्पेंड समाप्त करने के निर्देश जारी हुए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें