फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिलाओं को पशुपालन और खेती का दिया जाएगा प्रशिक्षण

Wed, 04 Feb 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाने और आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत करने के लिए आगामी सप्ताह से उनकी रुचि के हिसाब से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें पशुपालन, खेती, दूग्ध उत्पादक बनाना, सीएससी केंद्र संचालित करना, ड्रोन संचालित करना और हस्तनिर्मित उत्पादों को बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में 4648 महिलाएं कृषि आधारित गतिविधियां जैसे उन्नत खेती, जैविक खेती, बागवानी, मशरूम उत्पादन, सब्जी उत्पादन और औषधीय पौधों की खेती कर रही हैं। गैर कृषि गतिविधियों में 1482 महिलाएं जो ड्रोन संचालित, सीएससी केंद्र, बैंकिंग का काम, सिलाई कढ़ाई, मसाले और सोया उत्पाद पनीर, दूध तैयार कर रोजगार कर रही हैं। इसके अलावा लगभग 2715 महिलाएं पशुपालन और सेवा क्षेत्र जैसी गतिविधियां कर रही हैं। जिला परियोजना प्रबंधक गुरमीत ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य जिले में अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाना और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें