फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Fri, 07 Mar 2014 12:10 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल के सेक्टर नौ की वासी एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कल्पना चावला मेडिकल कालेज व अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां से महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है। विवाहिता के मामा पाला राम की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति, ससुर व सास पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में पानीपत के गांव छिछड़ाना निवासी पाला राम ने बताया कि उसकी भांजी रीना की शादी वर्ष 2006 में सेक्टर नौ निवासी रणबीर के साथ हुई थी।

शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। रीना ने दो बच्चियों को जन्म दिया और बेटे की चाह पूरी नहीं होने पर उसके पति, सास व ससुर ने उसे प्रताड़ित किया। थाना सिविल लाइन प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि विवाहिता के मामा की शिकायत पर पति रणबीर, उसके पिता व मां के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें