फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रिश्तेदार बनकर महिला से 7.45 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। फेसबुक पर रिश्तेदार की फोटो लगाकर साइबर ठगों ने भरेड़ी गांव की एक महिला से 7.45 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने खुद को पुर्तगाल में रह रहा उसका रिश्तेदार बताया और वहां वीजा खत्म होने पर पुलिस द्वारा पकड़े जाने का डर दिखाया।
विज्ञापन

इसके बाद एजेंट की फीस और क्लीयरेंस के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रुपये जमा करवा लिए।
भरेड़ी गांव निवासी सोनिया ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 अक्तूबर को उसके फेसबुक अकाउंट पर राहुल सैनी नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। प्रोफाइल पर उसके जीजा के भाई राहुल की फोटो लगी थी, जो पुर्तगाल में रहते हैं।
रिश्तेदार समझकर उसने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। इसके बाद चैटिंग के दौरान आरोपी ने बताया कि वह भारत में 10 लाख रुपये भेज रहा है। इसमें से ढाई लाख रुपये वीजा बढ़वाने के लिए एजेंट को देने होंगे और बाकी रकम वह भारत आने पर ले लेगा।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, आरोपी के कहने पर सोनिया ने आधार कार्ड की कॉपी भेज दी। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर वेस्टर्न यूनियन के जरिये 10 लाख 40 हजार 600 रुपये भेजने की फर्जी रसीद भेज दी। कुछ देर बाद एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई का अधिकारी बताते हुए कहा कि रकम खाते में आ गई है, लेकिन इसे अगले दिन ही निकलवाया जा सकेगा।
इसी दौरान राहुल बनकर चैट कर रहे आरोपी ने वीरेंद्र ठाकुर नाम के एजेंट का नंबर दिया और फीस व क्लीयरेंस के नाम पर रुपये भेजने को कहा। महिला ने जब एजेंट से संपर्क किया तो उसे बताया गया कि वीजा खत्म होने के कारण पुर्तगाल में एंबेसी पुलिस ने राहुल को पकड़ लिया है। उसे लंबी सजा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें