फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 30 होटलों पर छापा, 15 के पास फायर एनओसी मिली न पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी में अवैध रूप से चल रहे होटलों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को छावनी पुलिस की पांच टीमों में शामिल करीब 50 कर्मचारियों ने 30 से अधिक होटलों में छापा मारकर जांच की।
विज्ञापन

करीब दो घंटे तक चले अभियान के दौरान 15 होटल संचालक अग्निशमन विभाग की एनओसी (फायर एनओसी) और व्यावसायिक संचालन से जुड़े पंजीकरण दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
पुलिस टीमों ने होटलों के आगंतुक रजिस्टर कब्जे में लेकर जांचे। कमरों में ठहरे लोगों से पूछताछ की गई और उनके पहचान पत्रों का मिलान कर जानकारी जुटाई गई।
नियमों की अनदेखी कर होटल चलाने वाले संचालकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्हें जल्द ही संचालन से संबंधित वैध दस्तावेज पुलिस और प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें