फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: घर में घुसकर पीटा, महिला गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। घर में घुसकर मारपीट करने, गहने व नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। मारपीट में पीड़ित की मां की हालत गंभीर और शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

महाबीर कॉलोनी निवासी मनीषा ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर के सामने राजिंद्र नाम का व्यक्ति अपने परिवार सहित रहता है। उसने 26 नवंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे बदमाश व रिश्तेदार बुलाकर उसके साथ गाली-गलौज की। जब वह वीडियो बनाने लगी तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसका फोन तोड़ दिया। उसकी मां मंदिर जा रही थी, उन्होंने उसे छुड़वाने का प्रयास किया, लेकिन वे तेजधार हथियार डंडे व रोड लेकर घर में घुस गए। उन्होंने उसकी बहन, भाई व पिता को जान से मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट के दौरान आरोपियों ने मां के कान की सोने की बाली, गले से सोने की चेन छीन ली और घर की अलमारी में रखे 50 हजार रुपये की नकदी व शादी के लिए बनवाए गए सोने के गहने चोरी कर फरार हो गए। जिसके बाद एंबुलेंस की सहायता से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मां की हालत गंभीर है। इस मामले में सोनू, मोनू, रोहित, सोनू की पत्नी, राजिंद्र की भाभी, बहनें, राजिंद्र की पत्नी व अन्य लड़की ने उन पर हमला किया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें