फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में कुदने गई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मूनक। पति की मारपीट से तंग आकर एक महिला नहर में कूदने के लिए नहर पर पहुंच गई। नहर के समीप मौजूद दो राहगीरों ने महिला को नहर में कूदने से बचा लिया और पुलिस को सूचना देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बल्ला चौकी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राहगीर जय भगवान व राकेश सरवाल ने बताया कि वह मूनक से गांव बल्ला तहसील में किसी काम के लिए जा रहे थे तो उन्होंने बल्ला गांव में नहर के समीप एक महिला को रोते हुए देखा। वह महिला नहर में कूदने वाली थी। उन्होंने महिला से बात की तो महिला ने कहा कि वह अपने पति से तंग है और नहर में कूदने आई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और महिला को पुलिस के हवाले किया। महिला ने बताया कि वह बिजनौर की रहने वाली है, उसकी शादी बल्ला गांव में सुशील के साथ हुई है। उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। जिसकी शिकायत दो बार पुलिस चौकी में भी दी। पुलिस उसे और उसके पति को समझा कर घर पर छोड़ गए। परंतु फिर भी उसका पति उसके साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें