फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुखार का इलाज कराने आई महिला की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टरों के बोर्ड से महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि गांव दरड़ निवासी महिला रीना को बुखार होने पर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को दाखिल कराया गया था। परिजनों का कहना है कि सुबह तब वह ठीक थी, लेकिन दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। आरोप है डॉक्टरों की लापरवाही के कारण की महिला की मौत हुई है। महिला के दो बच्चे हैं जिनके सर से मां का साया उठ गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड से महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें