विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से करीब 25 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजीव पुरम वासी योगेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पहचान विपिन व सचिन के अलावा उनके परिवार के अन्य सदस्यों से थी। आरोपितों ने उन्हें विदेश भेजने का झांसा देकर उसके व पत्नी के जेवरात एक निजी कंपनी में रखवा कर पहले तो संपत्ति खरीद ली। इस तरह आरोपियों ने उनसे कई बार में करीब 25 लाख रुपये ले लिए, लेकिन उसे न विदेश भेजा और न ही रकम लौटाई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।