फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के दौरान महिला की क्लीनिक में संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
मृतक महिला की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मॉडल टाऊन स्थित एक निजी क्लीनिक पर उपचार के लिए आई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत पर भड़के परिजनों ने क्लीनिक के बाहर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोपहर में हुई महिला की मौत के बाद शाम तक परिजन डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
करीब चार घंटे बाद एसपी के आश्वासन पर परिजनों ने क्लीनिक से महिला का शव पुलिस को उठाने दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया है। जहां आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

वाल्मीकि बस्ती वासी एवं नगर निगम के सफाई कर्मचारी कुलदीप ने बताया कि उसकी पत्नी करीब 28 वर्षीय पूनम को बुखार था। उपचार के लिए वीरवार सुबह करीब 11 बजे वह क्लीनिक पर गई थी। जहां चिकित्सक ने पेट दर्द होने की शिकायत पर उसे टीका लगाया। इसके बाद उसे बेचैनी होने लगी और बेहोश हो गई। दोपहर करीब तीन बजे तक भी वह नहीं उठी। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और बड़ी संख्या में परिजन व कॉलोनी के लोग पहुंच गए। उन्होंने चिकित्सक पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर रोष जताया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे क्लीनिक से शव उठाने को राजी नहीं हुए। ब्यूरो
सड़क जाम करने की चेतावनी पर पहुंचे डीएसपी
लोगों ने क्लीनिक को घेर लिया और मामले की जल्द जांच की मांग को लेकर सड़क जाम करने की चेतावनी दे दी। देर शाम डीएसपी मुकेश कुमार भी पहुंचे और उन्होंने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन मौके पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व सिविल सर्जन को बुलाए जाने व पूरे मामले की जांच पर अड़े रहे। डीएसपी ने उन्हें भरोसा दिया की मामले की गहनता से जांच की जाएगी और लापरवाही मिली तो चिकित्सक पर कार्रवाई होगी, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि गिन्नी विर्क और परिजनों को एसपी गंगाराम पूनिया से मिलवाया गया। एसपी के आश्वासन के बाद शाम साढ़े 7 बजे महिला का शव शवगृह में रखवाया गया। एसपी ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी। क्लीनिक वैध तौर पर चलाया जा रहा है या नहीं।
विज्ञापन

अंतिम समय में बेटे से मिलने की जताई इच्छा
मृतक महिला की सास ने बताया कि पूनम को काफी बेचैनी हो रही थी। वह अपने पांच वर्षीय बेटे को बुलाने के लिए कह रही थी। लेकिन देखते ही देखते वह दम तोड़ गई। उस समय क्लीनिक में डॉक्टर भी नहीं था। उनका आरोप है कि जब डॉक्टर आया तो बोला ये मेरे बस की बात नहीं है, इसे कहीं और ले जाओ। महिला के तीन बच्चे हैं। मौत के बाद क्लीनिक में परिवार के सदस्य विलाप करने लगे। मौके पर उपस्थित सुभाष कोच, सत्यवान सहित अन्य परिजनों ने डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें