फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रेसर में चुनरी फंसने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थ्रेसर में चुनरी फंसने से महिला की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। गांव खेड़ीनरू में थ्रेसर से गेहूं निकालते समय एक महिला की चुनरी फंसने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीण और महिला के परिजन मौके पर पहुंचे, इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पिंगली से मजदूर थ्रेसर से गेहूं निकालने के लिए शमशेर के खेत में गांव खेड़ी नरू आए थे। दोपहर के समय थ्रेसर से गेहूं निकाले जा रहे थे और पिंगली गांव निवासी 45 वर्षीय महिला ममता गेहूं की बेलों को थ्रेसर के अंदर डाल रही थी। इसी दौरान ममता की चुनरी थ्रेसर के अंदर आ गए और चुनरी गले में लिपटी होने के कारण गर्दन में झटका लग गया और गर्दन टूट गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन अन्य मजदूरों ने थ्रेसर को बंद किया। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जुंडला चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि महिला की थ्रेसर की चपेट में आने से मौत हुई है। मृतक महिला के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें