फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सीएम के समक्ष रखेंगे लंबित विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद असंध विस क्षेत्र के विधायक योगेंद्र राणा ने सोमवार को क्षेत्र के कई गांवों का धन्यवादी दौरा किया। इसके लिए विधायक बहलोलपुर, बालू, बुढ़नपुर वीरान, हथलाना, डेरा पिंडौरिया, चौगामा, मर्दानखेड़ी और थल गांव में पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने हथलाना गांव में लगभग 70 लाख रुपये से तैयार रॉयल पैलेस का उद्घाटन कर इसे गांववासियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि ये जीत केवल उनकी नहीं बल्कि सभी की है। भाजपा ने प्रदेश में बहुमत हासिल कर लगातार तीसरी बार इतिहास रचने का काम किया है। यह भाजपा के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री 26 दिसंबर को नई अनाज मंडी असंध में आएंगे। इसके लिए उन्होंने सभी को मुख्यमंत्री के आगमन पर पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सभी मिलकर विधानसभा के लंबित विकास कार्यों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे और क्षेत्र का विकास निरंतर करवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ बहलोलपुर गांव के सरपंच अंग्रेज सिंह, सरपंच बालू सुशील, बुढ़नपुर वीरान सरपंच सतीश, हथलाना सरपंच ईश्वर सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख डॉ. अमनदीप, बूथ अध्यक्ष अमनदीप, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश चौधरी, सतपाल जैन, मंडल महामंत्री सुशील शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री ईश्वर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें