फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: साथी हमारा कौन बनेगा, तुम नहीं सुनोगे कौन सुनेगा...

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल की ओर से श्री श्याम फाल्गुण महोत्सव श्री खाटू श्याम मंदिर पुरानी अनाजमंडी में धूमधाम से मनाया जा रहा है। रविवार शाम को कलाकार विनय लाड़ला ने बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए गाया साथी हमारा कौन बनेगा, तुम नहीं सुनोगे कौन सुनेगा, आ गया दर पे तेरे, सुनाई हो जाये जिंदगी से दुखो की, विदाई हो जाए एक नजर कृपा की डालो मानूंगा एहसान भजन गाया।

पंडित दीपक पांडे ने श्रद्धालुओं से पूजन करवा संकीर्तन का शुभारंभ करवाया। कलाकार हर्ष गोयल ने आ गया में बाबा दुनिया सारी छोड़ के लेने आजा खाटू वाले रिंगस के मोड़ पे भजन गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया। कलाकार सन्नी ने काली कमली वाला मेरा यार है भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। संकीर्तन के दौरान श्याम बाबा को 56 भोग लगाए गए। श्याम प्रेमी श्रद्धा अनुसार अपने घरों से व्यंजन बनाकर श्याम बाबा को भोग लगाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पंडित दीपक पांडे, उमेश पांडे और अनुपम त्रिपाठी ने बाबा का सुंदर शृंगार किया। इस अवसर पर मोहन लोधी, मनीष गर्ग, अजय सैनी, दीपक गोयल, पंकिल गोयल, नीतेश, सुशील गर्ग, राजेश सिंगला, नीतिन अरोड़ा, संदीप गुप्ता, निशू सैनी, राजीव जैन, सुदर्शन कंसल व देसराज गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें