फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कहीं नहीं चली ईवीएम, कहीं चले लात घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम का चुनाव प्रतिशत भले काफी कम रहा हो लेकिन कई जगहों पर हंगामा जरूर हुआ। कहीं ईवीएम मशीन खराब हो गई तो कहीं लात घूंसे भी चले। काफी लोग वार्डबंदी की वोटबंदी में उलझ गए। तो कहीं फर्जी वोट डालने का सिलसिला जारी रहा। राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ताओं का आरोप प्रत्यारोपों का सिलसिला भी जारी रहा।
सुबह आठ बजे चुनाव शुरू होते हुए मॉक पोल के दौरान कई ईवीएम नहीं चली। जिनको तुंरत बदला गया। इसके बाद वार्ड दो में ईवीएम में खराबी की शिकायत मिली। वार्ड 15 में फर्जी वोट डालने से महिला मतदाता परेशान दिखी। वार्ड 15 में ही दो राजनीतिक दलाें में सड़क के बीच जमकर लात घूंसे चले।
विज्ञापन

ईवीएम ने नहीं किया काम, बैलेट पेपर भी बदला
वार्ड नंबर दो से प्रत्याशी आरती विकास पांचाल और उनके समर्थकों ने बूथ नंबर 219 की ईवीएम खराब होने की शिकायत दी। उन्होंने कहा कि ईवीएम में उनके चुनाव निशान का बटन काम ही नहीं कर रहा है। मतदाताओं ने बताया कि वे बार बार बटन दबाते रहे लेकिन मशीन ने न तो बटन की लाइट जगाई और न बीप की आवाज दी। उन्होंने पोलिंग अफसर से ईवीएम को बदलवाने की मांग की लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने मतदान रुकवाने की बात कही लेकिन मतदान जारी रखा गया। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने बैलेट पेपर पर उनको दो नंबर पर चुनाव निशान देने की घोषणा की थी। उन्होंने पूरा प्रचार दो नंबर बटन का किया लेकिन चुनाव में रखी ईवीएम में उनका निशान बदलकर तीन नंबर कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि इस वार्ड से हमेशा आजाद प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है लेकिन इस बार चुनाव में गड़बड़ी हो रही है।
वार्ड 15 में चले लात घूंसे
वार्ड नंबर 15 के बांसो गेट के पास दो राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में जमकर लात घूंसे चले। शहर की सोशल मीडिया पर इस झगड़े की वीडियो वायरल हो रही है। हालांकि दोनों पक्षों में से किसी ने भी शाम तक पुलिस को शिकायत नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान दो निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थक आमने सामने हो गए। वोट करने को लेकर विवाद शुरू हुआ तो लात घूंसों में बदल गया। रोड पर भीड़ जुट गई। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो पक्षों के लोग एक दूसरे पर घूंसे बरसा रहे हैं। कुछ लोग बीच बचाव करने का प्रयास भी कर रहे हैं।
कोई डाल गया हमारा वोट
वार्ड 15 के ही बूथ नंबर 187, 188 पर वोट करने आई कई महिलाओं के फर्जी वोट ही डाल दिए गए। जब महिलाएं अपने मत की पर्ची लेकर मतदान केंद्र में दाखिल हुई तो उनको ये कहकर लौटा दिया गया कि उनका वोट तो डाला जा चुका है। महिलाओं ने तर्क दिया कि उनके उंगली पर तो स्याही भी नहीं लगी तो वोट कौन डाल गया जिसका अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। वार्ड 15 की ऊषा ने बताया कि वे कई महिलाएं मतदान के लिए आई थी लेकिन उनका वोट किसी ने पहले ही डाल दिया। हमारे मतदान का अधिकार छीन लिया गया।
विज्ञापन


पर्ची से मतदान नहीं हुआ तो फाड़ी
शास्त्री नगर के बूथों पर लोगों ने मतदान पर्ची तक को फाड़ दिया। यहां पर्चियों पर मतदान केंद्र अलग और मतदाता सूची में वोट का नंबर अलग दिखा। जिसकी वजह से लोग वोट नहीं डाल पाए। बस्तों पर रखी मतदाता सूची से मतदान केंद्र के अंदर रखी मतदाता सूची की जानकारी मेल नहीं खा सकी। जिसकी वजह से वे वोट नहीं डाल पाए। वार्ड 15 की ऊषा ने बताया कि वोट डालने गए थे। बाहर मतदाता पर्ची भी ली थी। अंदर गए तो बोले वोट डाल दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें