फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सरकारी नीतियों को ग्रामीण महिलाओं तक पहुंचाएगा व्हाट्सएप चैटबॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन को एआई तकनीक के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए सीईओ डॉ. अमरिंद्र कौर ने आधिकारिक तौर पर कुंजी का उद्घाटन किया। कुंजी एक एआई-संचालित व्हाट्सएप चैटबॉट है जिसे ग्रामीण महिलाओं की सरकारी नीतियों तक पहुंच को आसान बनाने के लिए विकसित किया गया है। इस आयोजन में एचएसआरएललएम के नए सीईओ सूरज भान, वेद्दिस फाउंडेशन की सीईओ वैशाली सामंता, सभी जिला परिषद सीईओ और 400 से अधिक ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

प्रोजेक्ट टेक 4 देव की तकनीकी सहायता के साथ वेद्दिस फाउंडेशन की ओर से विकसित यह प्लेटफार्म उपयोगकर्ताओं को हिंदी, अंग्रेजी तथा स्थानीय भाषा में बातचीत करने में सक्षम बनाता है। इसकी मल्टी-मोडल इंटरेक्टिव सुविधा यानी बहुगुण बातचीत का तरीका उपयोगकर्ताओं को टेक्स्ट के साथ-साथ वॉयस इनपुट के माध्यम से बातचीत करने और उसी तरह प्रतिक्रिया प्राप्त करने की अनुमति देती है। यह नीति दस्तावेजों का सारांश तुरंत दे सकता है और नई नीतियों या अन्य सूचनाओं पर अलर्ट भेज सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. कौर ने कहा कि वे ग्रामीण महिलाओं के लिए एआई-सक्षम समाधान लाने के प्रयास में उन्होंने कुंजी नामक एक एआई-आधारित व्हाट्सएप चैटबॉट लॉन्च कर रहे हैं। उनका विश्वास है कि यह मिशन के हित में सार्थक योगदान प्रदान करेगा। यह एआई- टूल मिशन के संचालन में तकनीकी नवाचार, प्रणालीगत परिवर्तन को आगे बढ़ाने और समुदायों को सशक्त बनाने के लिए हरियाणा की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें