करनाल। जिलेभर में नव नूतन वर्ष का स्वागत नए जज्बे, नए सपनों, नए जोश और नई आशाओं के साथ किया गया। भले ही कोरोना की गाइड लाइन को आज से सख्ती के साथ लागू किया गया हो लेकिन फिर भी बचाव के साथ नव वर्ष की धूम रही। लोगों ने एक दूसरे को नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया के माध्यम से और फोन करके भी लोगों को बधाइयां दी गईं। घरों व दुकानों को सजाया भी गया। मिठाइयां भी बांटी गई। इसी शृंखला में जिलेभर के शिक्षण संस्थाओं में भी नए साल का शानदार स्वागत किया गया। कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।
नई आशाओं के साथ किया नए साल का स्वागत
तरावड़ी। गीता मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नववर्ष के आगमन की खुशी और बीते वर्ष की यादों का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। नृत्य, भजन, खेल, सांस्कृतिक व मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गई। विद्यालय के प्रबंधक बालकृष्ण त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और मिठाई बांटी। प्रधानाचार्या रागिनी राय ने कहा कि नववर्ष हमें नई आशाएं, नए सपने, नई योजनाओं और नए लक्ष्य की उम्मीद देता है। इसलिए सभी इसका स्वागत हर्षोल्लास और उत्साह से करें। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक सुरेश चंद, मुख्य अध्यापक सुभाष चंद, प्रज्ञा त्रिपाठी, डिंपल त्रिपाठी, प्राध्यापिका कर्मजीत कौर, किरण गुप्ता, पुनीता व नम्रता मौजूद रही।
-----------
विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
निगदू। रायसन गांव सिथत जेएन विद्याव्रत शिक्षण संस्थान में नववर्ष का स्वागत धूमधाम व हर्षोल्लास से किया गया। स्कूल संचालक एवं प्रधानाचार्य रोहतास राणा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। विद्यार्थियों ने कविता, गीत व सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर विनोद वत्स, रमेश राणा, मेवा चौधरी, निशा शर्मा, भारती राणा, सोनिया रानी, शालिनी मिगलानी, अनीता शर्मा, सुमन, सविता व काजल मौजूद रहे।
-----------------------
मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। अराईपुरा रोड स्थित ऋषिकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को 2020-21 में बाहरवीं कक्षा में मेधावी रहे विद्यार्थियों और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इसलिए स्कूल संचालक उन्हें बेहतर से बेहतर शिक्षा दें।
प्रधानाचार्य सतीश त्यागी ने बताया कि विज्ञान संकाय में तन्नू ने प्रथम स्थान, अनुज व अजय संधू ने दूसरा स्थान तथा चिंकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में काजल शर्मा ने प्रथम व कोमल शर्मा ने दूसरा स्थान पाया। कला संकाय में देवव्रत ने प्रथम स्थान, अंजली ने द्वितीय व विशाखा ने तृतीय स्थान पाया। पानीपत में आयोजित शूटिंग खेल प्रतियोगिता में अंशु राठी ने कास्य पदक जीता। जेसीआई की ओर से आयोजित शूटिंग में ओजस राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रदेश स्तरीय क्लश डेकोरेशन में प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी छात्र व छात्राओं को सम्म्मनित किया गया। सन 2021 में नीट की परीक्षा में 629 अंक प्राप्त करने पर स्कूल की पूर्व छात्रा अमन संधू को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन कमेटी सदस्य संग्राम सिंह व पालाराम मौजूद रहे।