करनाल। कर्ण स्टेडियम के भारोत्तोलन के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। यहां की नर्सरी में 2018 से एकमात्र महिला कोच ही खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रही है। भारोत्तोलन की खेल नर्सरी में करीब 35 खिलाड़ी हैं। वहीं, अकादमी के करीब 12 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।
हाल ही में नर्सरी के दो खिलाड़ियों का चयन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में ग्रुप डी के लिए हुआ है। कोच मोनिका ने बताया कि खिलाड़ियों को सुबह और शाम दोनों सत्रों में अभ्यास करवाया जाता है। सुबह के सत्र में 6 से 8 बजे तक और शाम के सत्र में 4 से 7 बजे तक अभ्यास करवाया जाता है।
- खिलाड़ियों को सिखाएं जाते हैं हर बेहतर गुर
कर्ण स्टेडियम करनाल में 2018 में ज्वाइन किया। उसके बाद ऑल इंडिया सिविल सर्विस भारोत्तोलन चैंपियनशिप की पावर लिफ्टिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। अब तक जिले के 120 से भी ज्यादा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार कर चुकी हूं। अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को पदक लाने के लिए हर बेहतर गुर सिखाया जाता है।
- कोच, मोनिका