फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: धूप से उछला पारा, ठिठुरन रही बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लगातार छह दिन तक शीतलहर चलने के बाद सोमवार को धूप निकली। लोगों को कुछ राहत मिली। सुबह 11 बजे से दोपहर करीब 3 बजे तक धूप निकलने से लोग बाहर बैठे या टहलते हुए नजर आए। इस धूप से करीब दो डिग्री तक तापमान भी उछला लेकिन शीतलहर और ठंडी हवा के कारण ठिठुरन कम नहीं हुई। हालांकि बाजार में खरीदारी के लिए रौनक दिखी। लोग पार्कों में धूप में सैर करते नजर आए और बच्चे भी खेलने के लिए पहुंचे।
सोमवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान पिछले 24 घंटे में 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान 7.2 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 9 जनवरी तक घना कोहरा व शीतलहर चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 5 जनवरी के दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट संभावित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें