फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में गोली चलाई, एक जख्मी

Mon, 09 Dec 2013 12:23 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा की भारत नगर कॉलोनी में एक शादी समारोह के दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। सूचना पाकर पुलिस ने मौके से आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो देसी कट्टे बरामद किए गए हैं। आरोपी को पुलिस सोमवार को कोर्ट में पेश करके रिमांड की मांग करेगी ताकि हथियारों के बारे में पूछताछ की जा सके।

भारत नगर कॉलोनी में सुखविंद्र सिंह की शादी थी। इस मौके पर जींद के बिधाना गांव से उसके दोस्त सुरेंद्र, छोटा काला, नरेश व टिंकू भी पहुंचे थे।

लेडीज संगीत के दौरान सभी डीजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान सुरेंद्र ने कट्टा निकालकर फायर कर दिया, जिसकी गोली शादी में आए प्रवीण कुमार की टांग में जा लगी। गोली चलने की बात सुनकर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जहां से भागते समय सुरेंद्र को पुलिस ने धर दबोचा।
विज्ञापन


आरोपी की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से बिना लाइसेंस के दो हथियार बरामद किए। पुलिस आरोपी का रिमांड लेने के बाद जांच करेगी कि किसी अन्य वारदात में भी इन हथियारों का प्रयोग तो नहीं किया गया।
विज्ञापन

 
मामला दबाने के प्रयास
गोली लगने के बाद भी न तो पीड़ित की ओर से पुलिस को कोई शिकायत सौंपी गई, बल्कि परिवार मामले को रफा दफा करते दिखे। शायद इसलिए रातोंरात जख्मी युवक को अस्पताल से छुट्टी दिलवा ली गई, लेकिन पुलिस ने अपने स्तर पर गोली चलने की जांच करके आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें