फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी की समस्या से आजिज आकर सड़क पर उतरे

Thu, 30 Jan 2014 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से पानी निकासी न होने की समस्या और प्रशासन की अनदेखी से नाराज गांव नगला मेघा के ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। उन्होंने वीरवार को एकत्रित होकर मेरठ रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तब तक जाम नहीं खोला, जब तक उन्हें पुख्ता आश्वासन नहीं मिल गया। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी मंगलौरा के इंचार्ज मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक नहीं सुनी।

थाना मधुबन एसएचओ विजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। पंचायत विभाग के एसडीओ वेदपाल ने मौके पर पहुंचकर गांव के जोहड़ की खुदाई के आदेश दिए। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा कम हुआ।
विज्ञापन


ग्रामीण बलराज सिंह, ऋषि पाल, यशपाल, पवन कुमार, शमशेर, मोहन लाल, रामदिया ने बताया कि उनके घरों में पानी घुस गया है। घर से निकलना भी मुश्किल होता जा रहा है। उन्हें काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

गांव में पानी निकासी के लिए जोहड़ बना हुआ है। उस पर गांव के ही लोगों ने कब्जा कर लिया है, जबकि गांव का पानी आगे अमृतपुर की ओर जाता था। जहां पर लोगों ने मिट्टी डाल दी है। इस कारण गंदा पानी वहीं पर जमा हो गया है।

यह पानी अब घरों में घुस गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकायत में बीडीपीओ से लेकर डीसी तक को कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया जा रहा। इसलिए उन्हें जाम लगाने पर मजबूर होना पड़ा है।

एसईपीओ वेदपाल को मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से जोहड़ की खुदाई के निर्देश दिए ताकि पानी निकासी की समस्या का तुरंत समाधान हो सके। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें