फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूं चला मतदान प्रतिशत का आंकड़ा

विज्ञापन
210: तरावड़ी के सरकारी स्कूल के पास उम्मिदवारों के बिस्तर पर लगी भीड़। अमर उजाला
विज्ञापन
तरावड़ी। नगरपालिका चुनाव को लेकर रविवार को मतदान प्रतिशत के आंकड़े के साथ ही प्रत्याशियों की हार्ट बीट ऊपर-नीचे होने लगी। मतदान प्रतिशत के आंकड़े से सामने आया कि दोपहर तक मतदाताओं में मतदान को लेकर अधिक उत्साह रहा। उसके बाद बस्तों पर बैठे प्रत्याशियों के नुमाइंदे मतदाताओं की राह देखते नजर आए। मतदान प्रक्रिया जारी रहने के साथ-साथ प्रत्याशियों व उनके समर्थकों का ध्यान मतदान प्रतिशत की ओर भी बना रहा।
विज्ञापन

कस्बे के 15 वार्ड में से 12 वार्ड के चुनाव के लिए 22 बूथ बनाए गए। तीन पार्षद सर्वसम्मति से चुने जा चुके थे। शेष सभी वार्ड में पार्षद पदों के लिए 39 प्रत्याशी मैदान में उतरे। नपा अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया। सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी संख्या दिखाई दी। वहीं बूथ नंबर दो राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में दोपहर के समय मतदाताओं की संख्या कम दिखाई दी। राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बने बूथ नंबर चार व पांच पर मतदाताओं का तांता लगा। बूथ नंबर 12 पर भी मतदाताओं की संख्या बढ़ती रही।
दोपहर 12 बजे तक 37 प्रतिशत
दोपहर 12.27 बजे तक 40.58 प्रतिशत
दोपहर 01.00 बजे तक 45 प्रतिशत
दोपहर बाद 03 बजे तक 60 प्रतिशत
शाम 04:00 बजे तक 67 प्रतिशत
दो प्रत्याशियों के समर्थकों में खींचतान
तरावड़ी। वार्ड दो व तीन के बूथ पर एक चेयरमैन पद के प्रत्याशी के समर्थक दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों से उलझ गए। मतदाताओं को लेकर उनमें खींचतान हो गई। एक प्रत्याशी के बस्ते पर बैठे समर्थकों ने मतदाताओं को रोक लिया तो दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों ने एतराज जताया। कुछ देर शोर-शराबा होने पर मामला शांत हो गया। हालांकि मतदान पूर्ण रूप से गोपनीय ढंग से होता है, लेकिन मतदान केंद्र के बाहर लगे बस्ते पर मतदाताओं के पहुंचने से दूसरे प्रत्याशियों के समर्थक चिंतित होने लगते हैं। उन्हें वोट खिसकने का अंदेशा होने लगता है। इस कारण कई बार चुनाव में समर्थकों के बीच खींचतान हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें