फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ से ज्यादा स्थानों पर मनाई विवेकानंद जयंती

Mon, 13 Jan 2014 12:06 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद सार्धशति आयोजन समिति की ओर से रविवार को कुरुक्षेत्र जिले में 100 से अधिक स्थानों पर स्वामी विवेकानंद का 151वां जन्मदिवस मनाया गया।
विज्ञापन


सालभर समिति की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर स्वामी विवेकानंद के विचारों से लोगों को जोड़े रखा। समिति की ओर से शपथ समारोह के बाद से एक वर्ष तक स्वामी विवेकानंद वर्ष मनाया जाने का निर्णय लिया गया, जोकि रविवार को पुष्पांजलि कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। पूरे शहर में देशभक्ति के गीत सुनाई दिए।

विवेकानंद सार्धशति आयोजन समिति जिला संयोजक राम कुमार ने बताया कि रविवार को जिले के 100 से अधिक स्थलों पर स्वामी विवेकानंद जन्मदिवस को श्रद्धा के साथ मनाया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वर्षभर ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वामी विवेकानंद के विचारों से जोड़ने का प्रयास समिति की ओर से किया गया। वहीं समिति के सहजिला संयोजक मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि जगह-जगह लोगों ने स्वामी जी का जन्मदिवस अपने परिवार के सदस्य की तरह मनाया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले 25 सिंतबर 2012 को संकल्प दिवस मनाया गया था और एक वर्ष तक स्वामी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की शपथ ली गई थी।

इसके बाद 12 जनवरी 2013 को पहला कार्यक्रम हुआ और प्रत्येक जिला में विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें विवेकानंद का रूप धारण कि हुए बच्चे व नौजवान आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें