फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू को हरा केयू बनी महिला हॉकी चैंपियन

Mon, 13 Jan 2014 12:03 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद के मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में रविवार को खेले गए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में केयू की टीम ने पीयू की टीम को 5-4 से हराकर खिताबी जीत दर्ज की।
विज्ञापन


जीवाजी ग्वालियर ने मात्र एक गोल से एमडीयू रोहतक को हराकर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।

फाइनल मुकाबले के पहले हॉफ में केयू ने 4-0 से बढ़त बना ली थी, जिसमें नवजोत की हैट्रिक व जसप्रीत का एक गोल शामिल था। दूसरे हॉफ में मानों पीयू की टीम कुछ कर गुजरने को आमादा थी और ताबड़तोड़ हमला करते हुए 54वें मिनट में नरेंद्र ने व 59वें मिनट में नवनीत ने गोल करके केयू की बढ़त को कम करने का प्रयास किया।

मैच के 60वें मिनट में केयू की जसप्रीत ने गोल करके अपने प्रशंसकों को राहत प्रदान की। लेकिन पीयू की टीम ने जवाबी हमला करते हुए मैच के 65वें मिनट में नवनीत ने और 69वें मिनट मे नवदीप ने गोल करके स्टेडियम में सनसनी फैला दी। सभी दर्शक शानदार हॉकी को देखकर हतप्रभ रह गए।
विज्ञापन


इस दौरान केयू की टीम को कोच डॉ. बलदेव सिंह व मैनेजर प्रेम लता हौसला अफजाई कर रहे थे वहीं पीयू की टीम की कोच व शाहाबाद की खिलाड़ी मीनाक्षी और कोच अमरजीत फौजी अपनी टीम को बराबरी पर लाने के लिए जोर लगा रहे थे। हालांकि मैच के 70वें मिनट में पीयू ने जोरदार हमला किया लेकिन रेफरी की सीटी के साथ ही केयू ने इसे 5-4  से जीत लिया।

वहीं तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में जीवाजी ग्वालियर व एमडीयू के बीच बहुत ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला और कोई भी टीम गोल करने में कामयाब नहीं हुई। मैच के अंतिम क्षणों में ग्वालियर की सुनीता रानी ने पैनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर अपनी टीम को जीत दर्ज करवाई।

रेफरी की भूमिका बलदेव अटारी व राजेंद्र पाल सिंह ने बाखूबी निभाई। टेक्निकल विशेषज्ञ की भूमिका गुरविंद्र सिंह, एस के सैनी व डॉ. मीनाक्षी गुप्ता ने निभाई। विजेता टीम को मुख्यातिथि कर्नल बलबीर सिंह, टूर्नामेंट के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी व केयू के डायरेक्टर खेल डॉ. दलेल सिंह और टूर्नामेंट के निदेशक द्रोणाचार्य अवार्डी बलदेव सिंह ने ट्राफी व पदक देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पीसी मुुखीजा, विजय धवन, राम कुमार धीमान, सुरेंद्र सिंह, अशोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।


केयू, पीयू की टीमों में शाहाबाद का दबदबा
केयू व पीयू की टीमों में अधिकांश खिलाड़ी कोच बलदेव सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त और शाहाबाद की रहने वाली थीं। केयू की टीम मेेें 13 और पीयू की टीम में 6 खिलाड़ी शाहाबाद की थीं। इसके अलावा पीयू की टीम की कोच मीनाक्षी और मैनेजर अमरजीत फौजी भी शाहाबाद के रहने वाले हैं। दोनों ही टीमों को शाहाबाद के हॉकी प्रेमियों को भरपूर समर्थन व प्रोत्साहन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें