फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरो बलमा बड़ा स्याणा ठंडा कोका कोला ल्यायो

विज्ञापन
66: घूंघट की ओट में....... कालीदास रंगशाला में आयोजित युवा उत्सव में लोक गीत पर प्रस्तुती देते कलाकार। ?
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से कालीदास रंगशाला में आयोजित 28वें जिला स्तरीय युवा उत्सव में जिले भर से पहुंचे कलाकारों ने हिस्सा लिया। भारतीय लोक कला व संस्कृति को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित युवा उत्सव के प्रथम दिन 87 टीमों ने शास्त्रीय गायन, वादन, हारमोनियम, गिटार, लोकगीत, एकांकी शास्त्रीय एवं लोक नृत्य, भाषण प्रतियोगिता और पारंपरिक विधाओं में पंजीकरण कराया।
हरियाणवी वेशभूषा में कालीदास रंगशाला पहुंचे कलाकारों ने मंच पर पहुंचते ही रंगशाला के माहौल को हरियाणवी बना दिया। मेरो बलमा बड़ा स्याणा ठंडा कोका कोला ल्यायो गीत पर हरियाणवी लोक नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं रागिनी कलाकार द्वारा जो बेटी मारोगे तो बहू कहां से लाओगे की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा उत्सव कीे शुरुआत गिरिराज सिंह, उपनिदेशक खेल, सुरजीत सिंह, उपनिदेशक खेल, राकेश पांडे, उपनिदेशक खेल, डॉ. मेजर सिंह, प्रधानाचार्य गुरुनानक खालसा कॉलेज, देवेंद्र सिंह, हॉकी प्रशिक्षक सत्यवीर सिंह, फैंसिंग प्रशिक्षक डॉ. कृष्ण अरोड़ा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर व पुष्प अर्पित कर की गई। साथ ही कलाकारों द्वारा गणेश वंदना और सरस्वती वंदना की प्रस्तुति के साथ ही कार्यक्रम शुरू किया गया। मंच का संचालन जोगेंद्र कुमार वाईसीओ ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. क ृष्ण अरोड़ा, चंद्र मलिक, महेश शर्मा, रिषीपाल, राज कुमार व श्रीकृष्ण मलिक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें