फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विधि ने शॉटपुट प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
वि​धि के साथ स्कूल प्रबंधन सदस्य। विज्ञ​प्ति - फोटो : Archive
विज्ञापन
कैथल। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की छात्रा विधि मलिक ने सीबीएसई खेलों के अंतर्गत आयोजित शॉट पुट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और भीम स्टेडियम, भिवानी में आयोजित एसजीएफआई खेलों में रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विधि इससे पहले भी जिला और राज्यस्तरीय खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। छात्रा को पुरस्कार स्वरूप पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय प्राचार्या अंजु गंभीर ने छात्रा, अभिभावकों तथा खेल शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हैं तथा अनुशासित बनाते हैं, जिससे हमारा विद्याध्ययन सुनियोजित होता है। वर्तमान समय में खेलों की महत्ता को स्वीकार करते हुए बच्चों को अपने संपूर्ण स्वास्थ्य और समग्र विकास के लिए खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें