फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नगरपालिका और अग्निशमन कर्मचारियों के समर्थन में पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने की गेट मीटिंग

विज्ञापन
मांगों को लेकर नारेबाजी करते कर्मचारी। विज्ञ​प्ति - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से जुड़े जिले के कर्मचारियों ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी कार्यालय पर गेट मीटिंग की। राज्य कमेटी के आह्वान पर नगरपालिका व फायर कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में यह गेट मीटिंग की गई। जिसकी अध्यक्षता सुरेश कुमार ने की और संचालन ओमपाल भाल ने किया। राज्य महासचिव जरनैल सिंह ने बताया कि नगरपालिका व फायर कर्मचारियों ने मांगों को लेकर मई में हड़ताल की थी, जिसके चलते 13 मई, 2026 को सरकार ने कर्मचारियों की ज्यादातर मांगें मान ली थीं।
विज्ञापन

जिसमें मुख्य तौर पर पैरोल व फायर के करीब 14,200 कर्मचारियों को नियमित करना और पक्की भर्ती करना आदि मुख्य मांगे थी। बातचीत के दौरान सरकार ने 30 जून, 2026 तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान पत्र जारी करने का भरोसा दिया था। जिससे कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित कर दिया था लेकिन सरकार ने 31 जुलाई तक कोई परिपत्र जारी नहीं किया तो नगरपालिका व अग्निशमन कर्मचारी संघ ने 6 अगस्त से दोबारा हड़ताल शुरू कर दी। 26 अगस्त को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से उपायुक्त कार्यालयों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वाले कार्यक्रम में भी भागीदारी की जाएगी। अगर फिर भी बातचीत से मांगों का समाधान नहीं किया गया तो हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी, मैकेनिकल वर्कर यूनियन संबंध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सैंकड़ों सदस्य 2 सितंबर को स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के कैंप कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन में भाग लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें