संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। घने कोहरे के कारण जीटी रोड पर अलग-अलग जगहों पर हादसे हुए। जिसमें एक साथ तीन ट्रक टकरा गए। वहीं कोहंड में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
पानीपत के समालखा निवासी संजीव ट्रैक्टर ट्राॅली चलाता था। वह सामान लोड कर करनाल की तरफ आ रहा था। कोहंड के समीप उसने ट्रैक्टर ट्रॉली को सड़क किनारे रोक लिया और वह सड़क पार करने लगा। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
वहीं अलसुबह करीब तीन बजे कंबोपुरा के समीप एक रोडवेज बस चालक ने घना कोहरा होने के कारण ब्रेक लगाए तो उसके पीछे आ रहे तीन ट्रक एक के बाद एक टकराते रहे। इस दौरान चालक का बचाव हुआ लेकिन ट्रक आगे से क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे किया। इससे अलग सेक्टर-6 के समीप एक कार डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार परिवार का बचाव हो गया।्