फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ड्यूटी समय में मोबाइल फोन चलाना किया प्रतिबंधित

Sat, 23 Aug 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीसी ने कार्यालय प्रमुखों को दिए आदेश, जमा होगा मोबाइल फोन
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। उपायुक्त कार्यालय में ड्यूटी के समय में कर्मचारियों का मोबाइल फोन चलाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। कार्यालय की गोपनीयता बनाए रखने और कर्मचारियों का सिर्फ में ही व्यस्त रखने के लिए उपायुक्त ने यह आदेश दिए हैं। कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी तरह की बातचीत के लिए, चाहे वह आधिकारिक हो या निजी केवल लैंडलाइन फोन का ही इस्तेमाल करेंगे।

डीसी उत्तम सिंह का कहना है कि मोबाइल फोन या तो सीटीएम के कार्यालय में या संबंधित शाखा प्रमुख के पास जमा करने होंगे। इससे पहले भी डीसी ने ड्रेस कोड लागू करने के ऑर्डर दिए थे, जिसमें जींस पहनना प्रतिबंधित किया गया था। फोर्मल पैंट और शर्ट पहनना अनिवार्य कर दिया गया था। हालांकि शुक्रवार को कार्यालयों में मोबाइल का इस्तेमाल होता हुआ और जींस पहने कर्मचारी दिखाई दिए।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला उन रिपोर्टों के बाद आया है, जिनमें बताया गया था कि सोशल मीडिया पर कर्मचारी काम के समय में भी व्यस्त रहते थे। इससे कामकाज प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन




इन कार्यालयों में लागू होगा आदेश

डीसी के आदेश डीसी, एडीसी, एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, डीआरओ, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के कार्यालय सहित सभी ब्रांचों पर लागू होगा। शाखा प्रमुखों, निजी सहायकों और आशुलिपिकों के साथ-साथ सरल केंद्र के कुछ कर्मचारियों को छूट दी गई है, जिन्हें पोर्टल तक पहुंचने के लिए ओटीपी आदि की जरूरत रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें