फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23. सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल, निगम ने की छापामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर नगर निगम की टीम ने पांच दुकानदारों के चालान किए। दुकानदारों पर 5500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह छापा की कार्रवाई नगर निगम के सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह की अगुवाई में की गई।
विज्ञापन

टीम ने बस स्टैंड रोड, कमेटी चौक मार्केट, कर्ण गेट, पुरानी सब्जी मंडी और इसके आसपास के मार्केट एरिया में चेकिंग के दौरान कुछ बड़े दुकानदारों और छोले भठूरों के विक्रेताओं के चालान किए। इस दौरान पांच लोगों के चालान किए गए और उनके ऊपर 5500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही उनसे करीब चार किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक का सामान जब्त किया गया। जब्त सामान में सिंगल यूज प्लास्टिक की प्लेट, चम्मच, स्ट्रा, कटोरी और गिलास आदि शामिल थे। उन्होंने बताया कि इन दुकानदारों में छोटे भठूरों के विक्रेता और बड़े दुकानदार शामिल थे।
नगर निगम के आयुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि नगर निगम की लगातार कार्रवाई के चलते प्रतिबंधो का असर दिखाई दे रहा है। कई थोक विक्रेताओं और दुकानदारों के पास सिंगल यूज प्लास्टिक का विकल्प कागज, केले के पत्ते और लकड़ी से निर्मित प्लेट, चम्मच, दोना और गिलास मिले। इस दौरान सफाई निरीक्षक के साथ ट्रीगर मास्टर गुरदेव सिंह व उनके मोटीवेटर, संजीव राठी, विजय कुमार, रवि कुमार, तेजपाल तथा पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें