संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। हरियाणा विधानसभाध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि हर किसी को अपनी ताकत का प्रयोग सही दिशा में करना चाहिए,ताकि लोगों को उसका लाभ मिल सके। गलत दिशा में अपनी ताकत का इस्तेमाल करना किसी के भी हित में नही होता। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जिस काबिल है, वह अपनी सहभागिता जनहित और विकास कार्यों में जरूर रखे।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण शनिवार को कुटेल स्थित कल्याण फार्म हाउस पर क्षेत्र के लोगों की समस्या सुनते के बाद उनका निवारण कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान करने में लेटलतीफी न करें। लोगो की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करे।
गांव अमृतपुर से बिजली के टूटे खंबे लगवाने, बस्ताडा में बिजली व्यवस्था सुचारू रूप करवाने, वीर राइस मील घरौंडा के ऊपर से बिजली लाइन शिफ्टिंग के रुके कार्य को द्वारा शुरू करवाने, डींगर माजरा में व्यायामशाला का निर्माण करवाने, देवीपुर में गालियों का निर्माण, कोहड प्राथमिक स्कूल के सामने नहरी विभाग के रुके नाले की सफाई करवाने, अमृतपुर व घरौंडा में पानी की पाइप लाइन लगाने, घरौंडा फाटक पार एरिया में सामुदायिक केंद्र बनवाने बारे, ज्ञानपुरा से बस्ताडा सड़क को ठीक करवाने, कलवेहडी में बरात घर बनवाने जैसी काफी समस्या क्षेत्र के लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष कल्याण के समक्ष रखी ।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने जो समय उनके समक्ष रखी है, उन सभी का समाधान किया जाएगा।