फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटाई के रेट से खफा मजदूर सड़कों पर

Wed, 16 Oct 2013 12:10 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र जिले के गांव गुढ़ा में मजदूरों व किसानों के बीच धान की कटाई के रेट को लेकर जारी विवाद मंगलवार को और बढ़ गया। मजदूर लाठी, डंडे और लेकर सड़कों पर उतर आए और ऐलान कर दिया कि रास्ते से किसी को भी निकलने नहीं दिया जाएगा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत करवाया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गुढ़ा गांव में पिछले दिनों से किसानों और मजदूरों के बीच धान कटाई के रेट को लेकर विवाद हो गया था। किसानों ने गांव में यह ऐलान कर दिया कि किसी भी मजदूर को उनके खेतों में घास काटने नहीं दिया जाएगा।

इसको लेकर मजदूर भड़क उठे और परिजनों सहित लाठी, डंडे लेकर सड़क पर उतर आए। उन्होंने कहा कि किसी को भी इस सड़क से जाने नहीं दिया जाएगा।

मामले की सूचना मिलते ही दलबल सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस मौके पर डीएसपी नपूर बिशभनोई, डीएसपी निर्मल सिंह, इंस्पेक्टर रामकुमार, इंस्पेक्टर संजीव कुमार, थाना प्रभारी सतीश कुमार, लाडवा थाना प्रभारी संजीव कुमार, नोडल अधिकारी लवप्रीत विर्क, इंस्पेक्टर राजबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों और मजदूरों को समझा कर मामले को शांत करवाने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच-पांच लोगों को लेकर गुढ़ा के स्वास्थ्य केंद्र में तीन घटें तक बैठक की। इस दौरान यह सहमति यह बनी कि धान कटाई की मजदूरी 3600 रुपये प्रति एकड़ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें