फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरमा भोपाली बोले, पहले वाला नहीं रहा सिनेमा

Wed, 16 Oct 2013 12:05 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में फिल्म शोले में सूरमा भोपाली के अभिनय से अपना लोहा मनवाने वाले फिल्म अभिनेता जगदीप ने कहा कि वर्तमान सिनेमा का स्वरूप निरंतर बदल रहा है। बदलते दौर में फिल्मों में नई-नई तकनीक आ रही है। वे केयू के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में छात्र-छात्राओं से मुखातिब हो रहे थे।
विज्ञापन


इस मौके पर छात्र व छात्राओं ने फिल्म निर्माण, अभिनय एवं फिल्मों में रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा की। छात्रों ने नई फिल्मों में प्रचलित वेशभूषा के बारे में पूछने पर उन्होंने सहजता से छात्रों के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि आप भावी मीडियाकर्मी होने के नाते इस व्यवस्था में सुधार ला सकते हैं।

समाज में सिनेमा के योगदान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि विमल रॉय, गुरुदत्त, महबूब खान, के.आसिफ जैसे महान फिल्मकारों का सिनेमा समाज को बनाने का काम करता था, लेकिन आज के फिल्मकारों का सिनेमा समाज को बिगाड़ने का काम कर रहा है।
विज्ञापन


छात्रों की मांग पर उन्होंने अपनी अनेक प्रसिद्ध फिल्मों के डायलॉग अपनी विशेष शैली में सुनाए। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एसएस बूरा ने फिल्म अभिनेता जगदीप का स्वागत किया तथा उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रोफेसर बूरा ने कहा कि भारतीय सिनेमा में एक दौर ऐसा था कि कॉमेडी के बगैर फिल्मों में अधूरापन रहता था। हास्य कलाकार ही इस कमी को पूरा करते थे।

जगदीप ने इस कमी की भरपाई के कार्य को बखूबी अंजाम दिया और कई दर्शकों तक अपनी हास्य कला से दर्शकों का मनोरंजन किया। इस मौके पर मंच का संचालन संस्थान के प्राध्यापक आबिद अली ने किया।

संस्थान की प्राध्यापिका डॉ. बिंदू शर्मा, डॉ. बंसी लाल, मुकेश कुमार, नवीन कुमार, विजय लक्ष्मी, कंचन, राकेश, सुरेंद्र शर्मा, सचिन वर्मा, राजेश शर्मा, रोशन लाल, कंवरदीप शर्मा सहित सभी अध्यापक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

हरियाणा के कलाकारों को देंगे प्लेटफार्म
फिल्म अभिनेता जगदीप ने कहा कि हरियाणा में टैलेंट खोजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि डांसिंग, सिंगिंग, एक्टिंग व किसी भी क्षेत्र में किसी भी तरह का टैलेंट रखने वाले लोगों को प्लेटफार्म दिए जाने को लेकर असली कलाकारों को ढूंढा जा रहा है, ताकि उनकी कला ज्यादा से ज्यादा लोगों के सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें