फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अनियंत्रित कंटेनर पुल से गिरा, एक में घंटे केबिन तोड़कर निकाला चालक

Tue, 09 Dec 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
.ट्रक को उठा कर साइड में रखती क्रेन संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। राष्ट्रीय राजमार्ग- 44 स्थित कुटेल फ्लाईओवर के पास सोमवार रात को साइड में आई कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित कंटेनर पुल से नीचे गिर गया। चालक समेत तीन लोग अंदर फंस गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। कंटेनर खाद्य निगम का माल लेकर करनाल से पानीपत जा रहा था।
ट्रक को सोनीपत जिले के मजरा गांव निवासी चालक नवीन चला रहे थे। साथ में उनका भाई सोनू और पानीपत निवासी भीम थे। हादसा रात करीब 10 बजे का है। कुटेल फ्लाईओवर पर अचानक एक कार साइड में आ गई। कार को बचाने की कोशिश में कंटेनर का संतुलन बिगड़ गया और वह फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा। ट्रक का बड़ा हिस्सा नीचे सड़क पर लटक गया। पिछला हिस्सा फ्लाईओवर पर ही फंसा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मधुबन थाना प्रभारी गौरव पुनिया टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सोनू और अन्य व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया। चालक नवीन बुरी तरह केबिन में फंसा हुआ था। क्रेन, दमकल विभाग की गाड़ी और एंबुलेंस भी पहुंच गई। बचाव कार्य शुरू हुआ। पहले ट्रक के क्षतिग्रस्त हिस्से को फ्लाईओवर से नीचे उतारा गया, उसके बाद केबिन को काटकर गंभीर रूप से घायल चालक नवीन को बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।पूरा रेस्क्यू अभियान लगभग एक घंटे तक चला। प्रशासन और पुलिस की टीम ने मुस्तैदी से पूरा ऑपरेशन संभाला और दुर्घटनास्थल पर यातायात को सुचारु करवाया। हादसे के कारण कुछ देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें